रेयर ब्लड ग्रुप AB- की प्लेटलेट्स डोनेट कर रक्तमित्र समूह ने बचाई महिला मरीज की जान

भीलवाड़ा ।  रक्तमित्र समूह ने रमजान के पवित्र महीने में मानवता का परिचय देते हुए AB- ब्लड ग्रुप की प्लेटलेट्स उपलब्ध कराकर एक महिला मरीज की जान बचाई। इरफान और रफीक कुरैशी ने ब्लड बैंक पहुंचकर प्लेटलेट्स डोनेट किए। भीलवाड़ा में निजी हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला मरीज के प्लेटलेट्स अत्यंत कम हो जाने और उनका ब्लड ग्रुप रेयर AB- होने के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई थी। भीलवाड़ा के विभिन्न ब्लड बैंकों में इस ग्रुप की प्लेटलेट्स उपलब्ध नहीं थीं, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। महिला के परिजनों ने रक्तमित्र समूह से सम्पर्क किया और मदद मांगी कॉल आते ही
रक्तमित्र समूह के रक्तवीर इरफान एवं रफीक कुरैशी (AB-) ने समूह की एक कॉल पर तुरंत ब्लड बैंक पहुंचकर प्लेटलेट्स डोनेट किए। उनके इस तत्पर सहयोग से मरीज को समय पर प्लेटलेट्स उपलब्ध हो सकीं और उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली। इस दौरान अली मंसूरी, अरशद डबगर, बाबू भाई एवं शाहिद भी मौके पर उपस्थित रहे और पूरी प्रक्रिया में सहयोग करते हुए इंसानियत का फर्ज अदा किया। रक्तमित्र समूह ने बताया कि समूह हमेशा मानव सेवा को अपना कर्तव्य मानता है और किसी भी आपात स्थिति में बिना भेदभाव के मदद के लिए तत्पर रहता है। समूह का उद्देश्य है कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त एवं रक्त घटक उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा में सहयोग किया जाए।

रक्तमित्र समूह समाज के युवाओं से भी अपील करता है कि वे रक्तदान जैसे महादान के लिए आगे आएं और मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ें।