रायला में लापता महिला सकुशल मिलीं, परिवार ने ली राहत की सांस

रायला (लकी शर्मा)। भीलवाड़ा जिले के रायला कस्बे के बापूनगर क्षेत्र से लापता हुई 56 वर्षीय लीला देवी नुवाल गुरुवार की देर रात को सकुशल घर लौट आईं। महिला के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। रायला थाने में दर्ज गुमशुदगी की सूचना के बाद परिजन व पुलिस उनकी तलाश में जुटे थे। परिजनों ने बताया कि लीला देवी के घर लौटते ही थाने को भी सूचित कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि “रायला में 56 वर्षीय महिला लापता, घर से निकली—वापस नहीं लौटी; रायला थाने में गुमशुदगी दर्ज” शीर्षक से जो खबर सोशल मीडिया व विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी, वह राजस्थान के कोने-कोने तक तेजी से फैल गई। अब महिला के सकुशल मिलने के बाद परिवारजनों ने आमजन से अपील की है कि पुराने संदेश/पोस्ट को दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल न करें। परिजनों ने महिला की तलाश में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया।