Homeभीलवाड़ारायला में तिरंगा यात्रा निकाली गई, भारतीय सेना के समर्थन में गूंजे...

रायला में तिरंगा यात्रा निकाली गई, भारतीय सेना के समर्थन में गूंजे नारे

रायला ( लकी शर्मा) पहलगाम हमले और ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के ठिकानों पर की गई कड़ी कार्रवाई के समर्थन में रायला कस्बे में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के साहस और बलिदान को सम्मान देना और उनके मनोबल को और प्रबल करना था।। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे देशभक्ति पूर्ण नारे गूंजे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों ने इसमें भाग लिया। गांववासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि देश की जनता सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और किसी भी आतंकी हमले का करारा जवाब देने में पीछे नहीं हटेगी

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES