रायला थाने पर सीएलजी मीटिंग: ‘न पेट्रोल खत्म, न गैस की किल्लत कालाबाजारी पर रोके अफवाहों से रहें दूर’

रायला (लकी शर्मा)। रायला थाने में रविवार को हुई सीएलजी मीटिंग में साफ संदेश दिया गया—घबराने की जरूरत नहीं है। थानाधिकारी मूलचंद वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है, सब कुछ सामान्य रूप से उपलब्ध है। उन्होंने लोगों को चेताया कि अफवाहों के चक्कर में आकर बेवजह स्टॉक न करें। “अगर कोई पेट्रोल या गैस की कालाबाजारी करता मिला तो सीधे कानूनी कार्रवाई होगी,” वर्मा ने सख्त लहजे में कहा। बैठक में मौजूद लोगों ने भी भरोसा दिलाया कि वे न सिर्फ अफवाहों से दूर रहेंगे, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करेंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।