Homeभीलवाड़ारायला में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामलाल जाट का भव्य स्वागत

रायला में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामलाल जाट का भव्य स्वागत

रायला | कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनने के बाद रामलाल जाट पहली बार रविवार को रायला पहुंचे। इस दौरान ATM चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम कांग्रेस रायला मंडल अध्यक्ष नितेश जाट के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर रामलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसान, मजदूर और ग्रामीण वर्ग की आवाज़ रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली-पानी-सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना और युवाओं के लिए रोजगार व शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना कांग्रेस की प्राथमिकता है। रामलाल जाट ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए पार्टी निरंतर संघर्ष करेगी और जनता से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस हर समय आम जनता के साथ खड़ी है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES