रायला( लकी शर्मा) रायला के पिपली मोहल्ला में स्थित मुरलीधर मंदिर में सनातनी महिला मंडल ने कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया साथ ही कृष्ण कन्हैया के भजनों से श्रोताओं का मन मोहा। मन्दिर में भगवान श्रीकृष्ण की झांकीया बनाई गई। नन्हे बालक कृष्ण के द्वारा माखन मटकी फोड़ का भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बाद श्री कृष्ण भगवान की आरती हुई वही पंजेरी का प्रसाद का मुरलीधर भगवान के भोग लगाया गया। रेखा सोमानी ने सभी गायक कलाकार महिला मंडल सभी दर्शकों का सहयोग देने पर आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम के शुभअवसर पर रेखा सोमानी, महिला सदस्य विमला, मंजू सोमानी चंदा सोमानी, गीता सोमानी माधुरी सोमानी आदिती सोमानी महिमा सोमानी सुमन सोमानी रेखा शारदा सीमा टेलर के साथ ही क्षेत्र की कई महिला मौजूद रही।