Homeभीलवाड़ारायला में सजी भक्ति की शाम, छप्पन भोग और भजनों से बना...

रायला में सजी भक्ति की शाम, छप्पन भोग और भजनों से बना माहौल

चारभुजा जी की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

रायला ( लकी शर्मा)। रायला कस्बे में रविवार को भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन संध्या का आयोजन हुआ। भगवान चारभुजा जी की भव्य झांकी और 56 प्रकार के छप्पन भोग की झलक देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत चारभुजा भगवान की जयकारों से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

दिलीप कुमार नुवाल ने बताया कि भगवान की झांकी को गुलाब, चमेली और मोगरे के फूलों से सजाया गया था। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए भक्ति का आनंद लिया। शाम 5 बजे छप्पन भोग अर्पित कर आरती की गई और महाप्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महालक्ष्मी म्यूजिकल ग्रुप के निदेशक मुकेश पालीवाल ने किया। भजन गायक महेश पालीवाल (उदयपुर) ने “गणपति वंदना”, “गणपति पालनिया झूले”, “सियाराम का डंका” जैसे लोकप्रिय भजनों से समां बांधा। राजसमंद से पधारे भजन गायक लेहरू दास वैष्णव ने “राम सियाराम”, “कीजे केसरी के लाल”, “बन्नो म्हारो चारभुजा रो नाथ”, “खम्मा रे खम्मा” जैसे भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया।। श्रद्धालुओं ने आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES