रायपुर उपखंड कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका ने विरोध-प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

किशन खटीक/
रायपुर 17 जुलाई रायपुर उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह 12 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी 07 सूत्री मांगों को लेकर 5 दिवसीय कार्य का बहिष्कार किया। सभी ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी कर उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी करुणा लाड़ौती को ज्ञापन सौंपा। बता दे कि अखिल राजस्थान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त विकास संघर्ष समिति के बैनर तले उपखंड स्तर पर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने नारेबाजी कर उपखंड कार्यालय का घेराव कर जबरदस्त आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने रैली में एक घंटे तक लगातार नारेबाजी और प्रदर्शन किया।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में जबरदस्त आक्रोश था भारी आवाज से उपखंड अधिकारी करुणा लाड़ौती ने कार्यालय के बाहर आकर ज्ञापन लिया और सभी की मांगो को आगे भिजवाने और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है,
मांगे नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही रेखा वैष्णव ने कहा- यह तो सिर्फ शुरुआत है, अगर सरकार ने हमारी जायज मांगों पर तुरंत निर्णय नहीं लिया तो आने वाले दिनों में जिलास्तर पर इससे भी बड़ा उग्र प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।
फ़िरोज़ा बानू ने दो टूक शब्दों में कहा, हमारा मानदेय कम से कम 35,000 होना चाहिए, 10,000 रुपए में आज के समय में क्या होता है।
मांग पत्र की प्रमुख सात बड़ी मांगे
संघर्ष समिति की ओर से उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम सौंपे गए सात सूत्रीय मांग पत्र में यह प्रमुख मांगें शामिल हैं।
राजस्थान की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को स्थाई सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।
जब तक नियमितीकरण की नीति लागू नहीं होती, तब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 25,000 के स्थान पर 35,000 प्रतिमाह ओर सहायिकाओं को 25,000 प्रतिमाह का सम्मानजनक मानदेय निर्धारित कर हर महीने समयबद्ध भुगतान किया जाए।
राजधारा सर्वे, RAJ SIMS ऐप, उड़ान योजना और सेनेटरी नैपकिन वितरण जैसे गैर-आईसीडीएस कार्यों को तत्काल बंद किया जाए, ताकि कार्यकर्ता अपने मूल दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
सेवानिवृत्ति के उपरांत प्रत्येक कार्यकर्ता और सहायिका को कम से कम 10 लाख की एकमुश्त सम्मान राशि और मासिक पेंशन लागू की जाए।
प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को विभागीय कार्यों के लिए 5G डेटा सुविधा के साथ नया स्मार्टफोन या टैबलेट उपलब्ध करवाया जाए।
इसी के साथ उपखंड कार्यालय से रैली के रूप में रायपुर बस स्टैंड होते हुए सभी बाल परियोजना कार्यालय रायपुर पहुंची जहां प्रशासनिक अधिकारी सूर्यभान सिंह चुण्डावत को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द सभी की मांगो को आगे तक पहुँचाकर पूरा करने की बात कही इस दौरान कार्यक्रम में फिरोजा बानू, रेखा वैष्णव, गुलशन बानू, कृष्णा शर्मा, यशोदा पारीक, शारदा जीनगर, सीता जाट सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मौजूद रही।