Homeभीलवाड़ाआज से शुरू हुई RBSE बोर्ड परीक्षा, 19.90 लाख परीक्षार्थी हुए शामिल,...

आज से शुरू हुई RBSE बोर्ड परीक्षा, 19.90 लाख परीक्षार्थी हुए शामिल, 6194 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

(हरिप्रसाद शर्मा)

अजमेर/ स्मार्ट हलचल|राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकंडरी एवं सीनियर सेकंडरी परीक्षाएं गुरुवार से प्रदेशभर में प्रारंभ हो गई हैं। पहले दिन सेकंडरी ण्डरी परीक्षा में अंग्रेजी अनिवार्य (कोड-02) विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि सीनियर सेकंडरी में मनोविज्ञान (कोड-19) विषय की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षाओं के लिए राज्यभर में कुल 6 हजार 194 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में कुल 19 लाख 90 हजार 57 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें सेकंडरी के 10 लाख 68 हजार 109 तथा सीनियर सेकंडरी के 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थी शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4 हजार 122 और प्रवेशिका परीक्षा में 7 हजार 817 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस बार अभय कमाण्ड सेंटरों से भी जिलों के परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

परीक्षाओं की विधिवत शुरुआत से पूर्व बोर्ड परिसर में बोर्ड प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ तथा बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ सहित अधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कक्ष और कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नकल रहित परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। उड़नदस्तों की तैनाती के साथ-साथ विशेष दल भी गठित किए गए हैं। बोर्ड कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर कार्मिकों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।

परीक्षा का समय सामान्य परीक्षार्थियों के लिए प्रातः 8.30 बजे से 11.45 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय (मूक-बधिर) परीक्षार्थियों के लिए समय प्रातः 8.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक रखा गया है।

बोर्ड द्वारा परीक्षाओं के दौरान शिकायतों के समाधान हेतु कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। शिकायतकर्ता अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराते हुए शिकायत क्रमांक अवश्य प्राप्त करें, जिससे समाधान की जानकारी ली जा सके। बोर्ड के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0145-2632866, 2632867, 2632668, 4083549 एवं 4083550 जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular