Homeभरतपुरहमें जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए - राजपुरोहित

हमें जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए – राजपुरोहित

विद्यार्थियों को वितरित किए स्वेटर,चेहरे पर आई खुशी
सिवाना
सिवाना.स्मार्ट हलचल/कस्बे के निकटवर्ती राउमावि गुड़ा विडा में सोमवार को मानव सेवा संस्था की ओर से संचालित सुहानी सर्दी अभियान के तहत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ज़रूरतमंद छात्र छात्राओं को नि:शुल्क स्वेटर वितरित किए गए, जिससे न केवल बच्चों के चेहरे पर खुशी आई बल्कि समाज में जरूरतमंदों की सहायता के प्रति जागरूकता का संदेश भी गया। संस्था के प्रदेश प्रभारी कैलाशसिंह राजपुरोहित घाणा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सोढ़ा लुदराडा, संभाग अध्यक्षा शांतिदेवी गोदारा, समाजसेवी भागीरथ गोदारा,जिला महासचिव गौतम सिंह गुडानाल,जिला उपाध्यक्ष कान सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में स्वेटर वितरण किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का साफा माला पहनाकर बहुमान किया। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी कैलाशसिंह राजपुरोहित घाणा ने कहा कि स्टूडेंट्स देश का भविष्य हैं, जरूरतमंद बच्चों की सेहत का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है‌।उन्होंने कहा कि हमें जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सोढ़ा लुदराडा ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।संभाग अध्यक्षा शांतिदेवी गोदारा ने छात्र छात्राओं को दान के महत्व के बारे में समझाया।उन्होंने संस्था द्वारा किए गए सामाजिक और जनसेवा के कार्यों का उल्लेख किया।जिला महासचिव गौतम सिंह गुड़ानाल ने कहा कि इस पहल ने सर्दी के मौसम में बच्चों की सहायता कर उन्हें एक सुखद अनुभव प्रदान किया। इस आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा और समाज के प्रबुद्ध वर्ग में भी जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का संदेश गया। मोहनसिंह सोढ़ा अर्जियाना ने कहा कि “हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है, और इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे।जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ गोदारा ने बताया कि संस्था की ओर से प्रतिवर्ष 1100 स्वेटर व कंबल वितरण किए जाते है। प्रधानाचार्य सिद्धार्थ कुमार ने संस्था का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ने किया। इस अवसर पर अभियान प्रभारी कांतिलाल राजपुरोहित, समदड़ी तहसील अध्यक्ष किशोर पटेल गोलियां चौधरियान, जिला उपाध्यक्ष जेठू सिंह राजपुरोहित,ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश परिहार मवड़ी,समाजसेवी पारसमल सोलंकी,सुरेश बारूपाल,राजेंद्र कुमार सरगरा,प्रिंस जैन रतन सिंह राजपुरोहित,चंपालाल राजपुरोहित आदि मौजूद थें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES