Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़विधायक आक्या की अनुशंसा पर 17 सड़को के रिपेयर हेतु 2 करोड़...

विधायक आक्या की अनुशंसा पर 17 सड़को के रिपेयर हेतु 2 करोड़ की राशि जारी

विधायक आक्या की अनुशंसा पर 17 सड़को के रिपेयर हेतु 2 करोड़ की राशि जारी।

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल/चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या की अनुशंषा पर नगर परिषद क्षेत्र चित्तौडगढ़ में कुल 4445 मीटर लम्बाई की 17 मेजर रिपेयर सड़क कार्यो हेतु दो करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग जयपुर द्वारा जारी स्वीकृति के तहत नगर परिषद चित्तौडगढ़ क्षेत्र के महेश वाटिका के पीछे वाली गली वार्ड नम्बर 40 व 41, भिष्तियो की गली वार्ड नम्बर 41, गंभीरी पुलिया से सुभाष चौक तक, राणा सांगा बाजार मुख्य सड़क, शास्त्री नगर चैराया से अम्बे बाजार, भुमि विकास बैंक से ओवर ब्रिज के पास तक, देहली गेट से रामद्वारा तक, अंजुमन स्कूल से गांधी नगर प्रमुख सड़क तक, फाटक पेट्रोल पंप से पोस्ट ऑफिस तक व न्यू क्लाॅथ मार्केट से हीरा वाटिका होते हुए सब्जी मंडी तक सहित कुल 4445 मीटर लम्बाई की 17 मेजर रिपेयर सड़क कार्यो हेतु कुल दो करोड राशि की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES