Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़विधायक आक्या की अनुशंसा पर एनिकट सुदृढ़ीकरण लिये 2 करोड़ स्वीकृत

विधायक आक्या की अनुशंसा पर एनिकट सुदृढ़ीकरण लिये 2 करोड़ स्वीकृत

ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर आभार जताया।

ओम जैन
स्मार्ट हलचल/चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अनुशंषा पर विधानसभा क्षैत्र की ग्राम पंचायत सोनगर के ग्राम सोकिया में ओराई नदी पर एनिकट सुदृढ़ीकरण कार्य के लिये 2 करोड़ की स्वीकृति जारी किये जाने पर ग्राम पंचायत सोनगर के ग्रामीणो में हर्ष व्याप्त है।
इस क्रम में सोमवार को ग्राम पंचायत सोनगर के क्षैत्रवासीयो ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का उनके कार्यालय पर माल्यार्पण कर व उपरना ओढ़ाकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच रतन भंवर सिंह, सरपंच प्रतिनिधी बंशीलाल धाकड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नंदलाल सालवी, रतनलाल सालवी, सुरेश सालवी, लालुराम, प्रेमचंद, पप्पुलाल, राहुल, विनोद, कन्हैयालाल व उदयलाल सालवी सहीत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES