स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हर सहाय यादव द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के तहत निंबाहेड़ा क्षेत्र में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर की गई हैं।जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार प्रहलाद गुर्जर (सरथल) को निंबाहेड़ा ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं मुकेश माली को उनके संगठनात्मक अनुभव एवं सक्रियता को देखते हुए निंबाहेड़ा ओबीसी नगर कांग्रेस का पुनः अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग की जिला कार्यकारिणी में भी कई पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है। जिला कार्यकारिणी में सरपंच रमेश धाकड़ (डोरिया) एवं मनोहर जाट (मांगरोल) को जिला उपाध्यक्ष, दुर्गाशंकर कुमावत (बिनोता), प्रकाश अहीर (मेलाना) एवं प्रहलाद जाट (रठांजना) को जिला महासचिव बनाया गया है। इसी क्रम में बापूलाल गायरी (गादोला), नानालाल डांगी (सतखंडा) एवं खेमराज कालू कुमावत (निंबाहेड़ा) को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष हर सहाय यादव तथा चित्तौड़गढ़ ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गेहरू गिरी ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की है कि वे कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं संगठनात्मक मूल्यों के अनुरूप कार्य करते हुए ओबीसी समाज को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में निंबाहेड़ा क्षेत्र में ओबीसी कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा तथा कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
