रेगर युवा शक्ति राजस्थान ने किया संगठन का विस्तार

चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल|रेगर युवा शक्ति राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रम के दौरान चित्तौड़गढ़ जिले की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की रतनलाल टेटवाल बने जिलाध्यक्ष, पप्पू रछौया को जिला प्रभारी एवं कमलेश मोहिल को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी। कार्यक्रम में मेवाड़ रेगर महासभा संस्थान, मातृकुंडिया के अध्यक्ष श्री रामलाल हिनोणिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, समारोह की अध्यक्षता रेगर युवा शक्ति राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री मांगीलाल सक्रवाल ने की।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।