Homeराज्यउत्तर प्रदेशसंपत्ति विवाद में परिजनों ने शव घर में रखने से किया इनकार,...

संपत्ति विवाद में परिजनों ने शव घर में रखने से किया इनकार, पुलिस थाने तक भटकते रहे स्वजन

सैफई (इटावा)स्मार्ट हलचल/क्षेत्र के ग्राम तरकारावाचा निवासी एक युवक की उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में इलाज के दौरान मौत के बाद शव को लेकर परिजन घर पहुंचे तो ससुराल पक्ष ने घर में रखने से मना कर दिया। मैनपुरी जिले के करहल थाने गए तो पुलिस ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद स्वजन शव लेकर सैफई थाने पहुंचे, जहां करीब एक घंटे तक न्याय की गुहार लगाते रहे। पुलिस ने अंतिम संस्कार करने की सलाह दी और संपत्ति विवाद को तहसील स्तर पर हल कराने की बात कही।

ग्राम तरकारावाचा निवासी सुनील 37 बर्षीय पुत्र राजेंद्र सिंह की बीमारी के चलते सोमवार को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में मौत हो गई थी। पत्नी सुषमा ने बताया कि ससुर की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी चंद्रमुखी से सुनील का जन्म हुआ, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद ससुर ने मीरा देवी से दूसरी शादी की, जिनसे एक पुत्र सुशील कुमार और एक पुत्री हैं।
सुषमा का आरोप है कि ससुर ने अपनी दूसरी पत्नी के बेटे सुशील की पत्नी गीता के नाम चार बीघा जमीन कर दी, जिससे सुनील मानसिक तनाव में रहने लगे। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार को उनकी मौत हो गई। शव को लेकर जब परिजन करहल स्थित अपने मकान पहुंचे तो ससुराल पक्ष ने शव घर में रखने से इनकार कर दिया।
इसके बाद स्वजन करहल थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने इसे सैफई का मामला बताकर कार्रवाई से इनकार कर दिया। मजबूर होकर स्वजन शव लेकर सैफई थाना पहुंचे, जहां करीब एक घंटे तक पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने अंतिम संस्कार करने की सलाह दी और संपत्ति विवाद को लेकर तहसील स्तर पर मामला निपटाने की बात कही। उसके बाद स्वजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES