Homeभीलवाड़ारिलायंस जिओ कंपनी के कर्मचारियों का सम्मेलन संपन्न

रिलायंस जिओ कंपनी के कर्मचारियों का सम्मेलन संपन्न

भीलवाड़ा । रिलायंस जिओ कंपनी के पावर मेंटेनेंस के कर्मचारी चित्तौड़गढ़ राजसमंद उदयपुर भीलवाड़ा के श्रमिक मेंटेनेंस टेक्नीशियन कर्मचारी एकत्रित हुए जिसमें निजी टावर वाले कर्मचारियों के साथ सम्मेलन में समान कार्य समान वेतन की मांग लेबर कोर्ट को वापस लिए जाने सामाजिक सुरक्षा दिलाई जाने न्यूनतम वेतन से कम वेतन दिए जाने 24 घंटे कार्य करवा कर ओवरटाइम राशि का भुगतान नहीं किए जाने आदि मांगों को लेकर निजी प्राइवेट टावरों पर कर्मचारियों को आए दिन दुर्घटना होने पर ठेका श्रमिकों को स्थाई नहीं किए जाने को लेकर सम्मेलन हरणी महादेव में किया गया जिसके प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश देवानी एवं सुशील चौधरी विनोद जोशी महादेव नायक अजय सिंह के साथ श्रमिक एकत्रित एकत्रित हुए एवं सम्मेलन संपन्न हुआ । सीटू यूनियन के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश देवानी ने सभी श्रमिकों को एकता व संगठित होकर अपने ऊपर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की मांग कहीं और देवानी ने बताया कि दिनांक 12 फरवरी 2026 को भारत बंद आंदोलन का हड़ताल में भाग लेने का ऐलान किया सभी श्रमिकों ने 12 फरवरी 2026 को आम हड़ताल में भाग लेने की सहमति दी ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES