Homeराज्यउत्तर प्रदेशदमनकारी भाजपा को सत्ता से हटाने को सपा चलायेगी नई क्रांति :...

दमनकारी भाजपा को सत्ता से हटाने को सपा चलायेगी नई क्रांति : शिवपाल सिंह यादव

(सुघर सिंह सैफई )

सैफई ( इटावा) स्मार्ट हलचल/समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की दमनकारी भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने लिए समाजवादी पार्टी जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति की तरह नई क्रांति चलाने पर विचार कर रही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सैफई में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस बात का अनुरोध किया है कि जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति की तरह भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए नई क्रांति चलाए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को माल्यार्पण करने से रोकना दमनकारी कदम है,जिसे कही से भी ले न्यायोचित नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण को रोक कर भारतीय जनता पार्टी और पुलिस ने दमन चक्र चलाया है,अगर मूर्ति पर माल्यार्पण हो जाता तो महापुरुष का सम्मान ही होता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर समाजवादियों को माल्यार्पण करना था, लेकिन भाजपा कि प्रदेश सरकार पुलिस की दम पर जो दमन चक्र चला रही है, वहां जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण हो जाता, देश के महान लोग जेपी से लेकर अन्य उन सभी का सम्मान हो जाता, सरकार महापुरुषों का सम्मान नहीं करने देना चाहती है क्या बिगड़ जाता, समाजवादी पार्टी के लोग तो केवल माल्यार्पण ही तो कर देते। जबकि उन्होंने संपूर्ण क्रांति का आंदोलन शुरू किया था, समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए अब नई क्रांति चलानी होगी।

ratan tata died at the age of 86 in mumbai
ratan tata died at the age of 86 in mumbai
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
ratan-tata-death-news
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
Smart Halchal NewsPaper logo logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES