ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा गत दिनो विधानसभा में महात्मा गांधी नरेगा संविदा कर्मियो को नियमित करने बाबत मुद्दा उठाने पर रविवार को नरेगा संविदा कर्मियो के प्रतिनिधी मण्डल ने विधायक आक्या का अभिनंदन किया।महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ के रतनलाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की नरेगा संविदाकर्मी गत 17 वर्ष से अल्प मानदेय पर कार्य करते हुए नियमित होने की बाट जोह रहे है। वर्ष 2022 में सरकार के स्तर पर इन्हे संविदा सेवा नियम में लेकर दो वर्ष में नियमित करने की बात कही गई थी लेकिन आज दिन तक कुछ कार्यवाही नही हुई। विधायक आक्या ने विधानसभा के मौजूदा सत्र में महात्मा गांधी नरेगा संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाते हुए कहा था की नरेगा संविदा कर्मी गत 17 वर्षो से अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे है तथा अल्प मानदेय से इन्हे अपना परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है। सरकार को इनकी मांगों पर सकारात्मक विचार कर शीघ्र नियमित करना चाहिए। विधायक आक्या की मांग पर विभागीय मंत्री द्वारा इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही गई थी।
विधायक आक्या द्वारा विधानसभा में मुद्दा उठाने पर महात्मा गांधी नरेगा संविदा कर्मियो में हर्ष व्याप्त है तथा अब उन्हे नियमित होने की आस बंधी है। रविवार को बड़ी संख्या में नरेगा संविदा कार्मिको द्वारा विधायक आक्या का उनके कार्यालय में उपरना ओढ़ाकर व मेवाड़ी पाग पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राजेन्द्र बारबर, रतनलाल शर्मा, पारस सालवी, राजेन्द्र शर्मा, भेरूलाल रेगर, देवेन्द्र सिंह चुण्डावत, गोपाल मेनारिया, बंशीलाल गुर्जर, गोपाल दास वैष्णव, नाथुलाल माली आदि उपस्थित थे।
