Homeस्मार्ट हलचलगणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास से मनाया

गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास से मनाया

दिलीप जैन
चौमहला
स्मार्ट हलचल/कस्बे सहित क्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षउल्लास के साथ मनाया गया सभी राजकीय कार्यालयों पर झंडा फहराया गया। उपखण्ड स्तरीय समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में मनाया गया।
चौमहला में सर्वप्रथम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्था प्रधान ने झंडा फहराया यही से प्रभात फेरी के शुरुवात हुई,ग्राम पंचायत पर सरपँच प्रेमलता भंडारी,क्रय विक्रय सहकारी समिति पर डॉ विशाल जैन सहायक कृषि अधिकारी,ग्राम सेवा सहकारी समिति पर अभिषेक तवर शाखा प्रबंधक ,ब्रह्माकुमारी संस्था पर गीता दीदी व नगर के मुख्य झंडा चोक पर क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल ने झंडा फहराया।
उपखण्ड स्तरीय समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार प्रांगण में मनाया गया जहां उपखण्ड अधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने झंडा फहरा कर परेड की सलामी ली इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कतिक कार्यक्रम,व्यायाम प्रदर्शन,स्काउड गाइड द्वारा पिरामिड की प्रस्तुति दी समारोह प्रतिभावन छात्र छात्रों,भामाशाह ,सराहनीय कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक कालूराम मेघवाल,उप पुलिस अधीक्षक कालूराम वर्मा तहसीलदार मोहनलाल मेहर,व्यापार संघ अध्यक्ष मनोहर ओसवाल,सरपंच प्रेमलता भण्डारी,गंगधार सरपंच प्रह्लाद सिह,भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम जैन,किराना व्यापार संघ अध्यक्ष पवन जैन,पूर्व प्रधान प्रतिनिधि डूंगर सिंह परमार ,सरंक्षक हंसराज जैन,अशोक भंडारी, जिला परिषद सदस्य मंगला गायरी सहित गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES