Homeभीलवाड़ाअध्यापकों की मांग पर 26 जनवरी तक अधिकृत अवकाश पर रोक हटी

अध्यापकों की मांग पर 26 जनवरी तक अधिकृत अवकाश पर रोक हटी

स्मार्ट हलचल| राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर आगामी 26 जनवरी तक प्रधानाध्यापक द्वारा अधिकृत अवकाश पर जिला जिला शिक्षा अधिकारी माद्यमिक शिक्षा योगेश चन्द्र पारीक एवं शाहपुरा जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल बाल्दी के द्वारा आदेश जारी किया गया। आदेश की सूचना मिलते ही आगामी 18 जनवरी को अधिकतर विद्यालयों के संस्था प्रधानों द्वारा घोषित अधिकृत अवकाश को निरस्त करने की सूचना संबधित पीईईओ को देने के बाद अध्यापकों ने जिला अधिकारियों से आदेश को निरस्त करने की मांग की गई। इस पर बुधवार को फिर से आदेश जारी कर पूर्व में अधिकृत अवकाश पर लगाई रोक के आदेश को प्रत्याहारित किया गया। इसके बाद लगभग सभी विद्यालयों के संस्थाप्रधानों ने आगामी 18 जनवरी को विद्यालयों में संस्था प्रधान द्वारा द्वितीय अधिकृत अवकाश की सूचना संबधित पीईईओ को प्रेषित की गई है। वहीं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने भी अधिकृत अवकाश पर रोक हटने की जानकारी सभी संस्था प्रधानों को दी है। रोक के हटने से दूरदराज के ब्लॉक में नियुक्त शिक्षकों के चेहरे पर खुशी नजर आई। ब्लॉक की अधिकतर विद्यालय आगामी 22 जनवरी को खुलेंगे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES