शिवराज बारवाल मीना
टोंक।स्मार्ट हलचल|पंचायतीराज आम चुनाव-2026 को लेकर टोंक जिले में आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत समितियों के प्रधान पद, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई। जिले में 8 प्रधान, 31 जिला परिषद सदस्य और 160 पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया। लॉटरी प्रक्रिया में टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीना, निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, एडीएम विनोद कुमार मीना सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार लॉटरी प्रक्रिया बुधवार 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
*जिला परिषद के 31 वार्डों का आरक्षण*
जिला परिषद टोंक के 31 निर्वाचन क्षेत्रों में आरक्षण लॉटरी के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 23, 22, 10 एवं 21, अनुसूचित जाति महिला के लिए 29, 6 एवं 2, अनुसूचित जनजाति के लिए 12, 11 एवं 14, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 16 एवं 27, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4 एवं 9, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 26 तथा सामान्य महिला के लिए 17, 15, 1, 5, 31, 20, 19, 13 एवं 8 आरक्षित किए गए हैं। शेष वार्ड 3, 7, 18, 24, 25, 28 एवं 30 अनारक्षित रहेंगे।
*पंचायत समिति टोंक*
17 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के लिए 13 एवं 5, अनुसूचित जाति महिला के लिए 12 एवं 15, अनुसूचित जनजाति के लिए 1, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 8, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 9, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 16 तथा सामान्य महिला के लिए 4, 6, 11 एवं 14 आरक्षित किए गए हैं। 2, 3, 7, 10 एवं 17 अनारक्षित रहेंगे।
*पंचायत समिति निवाई*
29 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के लिए 20, 1 एवं 24, अनुसूचित जाति महिला के लिए 12, 16 एवं 10, अनुसूचित जनजाति के लिए 11, 15 एवं 2, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 6 एवं 17, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 23 एवं 27, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 7 तथा सामान्य महिला के लिए 29, 14, 3, 13, 25, 21, 5 एवं 8 आरक्षित किए गए हैं।
*पंचायत समिति पीपलू*
17 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के लिए 4 एवं 8, अनुसूचित जाति महिला के लिए 14 एवं 11, अनुसूचित जनजाति के लिए 5, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 6, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 7 तथा सामान्य महिला के लिए 1, 3, 9 एवं 17 आरक्षित हैं। 2, 12, 13, 15 एवं 16 अनारक्षित रहेंगे।
*पंचायत समिति मालपुरा*
15 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के लिए 1 एवं 2, अनुसूचित जाति महिला के लिए 9, अनुसूचित जनजाति के लिए 15, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 8 एवं 13, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 14 तथा सामान्य महिला के लिए 11, 10, 12, 4 एवं 3 आरक्षित हैं। 5, 6 एवं 7 अनारक्षित रहेंगे।
*पंचायत समिति पचेवर*
15 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के लिए 8 एवं 6, अनुसूचित जाति महिला के लिए 5, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 14 एवं 3, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 तथा सामान्य महिला के लिए 2, 13, 12, 7 एवं 4 आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए कोई पद आरक्षित नहीं किया गया है। 1, 9, 11 एवं 15 अनारक्षित रहेंगे।
*पंचायत समिति टोडारायसिंह*
19 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के लिए 13 एवं 17, अनुसूचित जाति महिला के लिए 3 एवं 8, अनुसूचित जनजाति के लिए 9, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 5, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4 एवं 12, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 19 तथा सामान्य महिला के लिए 15, 6, 2, 16 एवं 14 आरक्षित हैं। 1, 7, 10, 11 एवं 18 अनारक्षित रहेंगे।
*पंचायत समिति देवली*
25 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के लिए 9, 2 एवं 23, अनुसूचित जाति महिला के लिए 22 एवं 10, अनुसूचित जनजाति के लिए 18, 6 एवं 24, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 16, 21 एवं 11, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 13 तथा सामान्य महिला के लिए 4, 12, 19, 7, 20, 3 एवं 8 आरक्षित किए गए हैं। 1, 14, 15, 17 एवं 25 अनारक्षित रहेंगे।
*पंचायत समिति उनियारा*
23 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के लिए 19 एवं 17, अनुसूचित जाति महिला के लिए 3 एवं 8, अनुसूचित जनजाति के लिए 18, 4 एवं 14, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 16, 15 एवं 20, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 5 तथा सामान्य महिला के लिए 2, 21, 12, 22, 13 एवं 10 आरक्षित किए गए हैं। 1, 6, 7, 9, 11 एवं 23 अनारक्षित रहेंगे।
*प्रधान पदों की आरक्षण स्थिति*
टोंक जिले की आठ पंचायत समितियों के प्रधान पदों की आरक्षण स्थिति के अनुसार—
पचेवर — अनुसूचित जाति महिला
उनियारा — अनुसूचित जाति
देवली — अनुसूचित जनजाति
निवाई — अन्य पिछड़ा वर्ग
मालपुरा — सामान्य महिला
पीपलू — सामान्य महिला
टोंक — सामान्य महिला
टोडारायसिंह — अनारक्षित
टोंक जिले में आठ पंचायत समितियों के कुल 160 सदस्य निर्वाचन क्षेत्र निर्धारित हैं।