Homeराज्यपंजाब पुलिस के रिटायर एआईजी ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या...

पंजाब पुलिस के रिटायर एआईजी ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी

क्या है पूरा मामला ?

 आपको बता दें कि, पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद को जान से मार डाला है। दरअसल दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी कि तभी आरोपी ने बाथरुम जाने की बात कही। इस पर उसके दामाद ने कहा कि, मैं रास्ता बताता हूं। दोनों कमरे से बाहर निकल गए। इसी दौरान आरोपी ने अपनी बंदूक से धराधर फायर किए। इनमें से दो गोली युवक को लगी। गोली की आवाज सुनते ही कोर्ट में अफरा-तभरी मच गया। मौके पर मौजूद लोगों और वकीलों ने आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को जानकारी दी। इसी बीच घायल दामाद को सेक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया है और थाने ले गई है। बीते दिन चंडीगढ़ कोर्ट में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला काफी चर्चा में है। पंजाब पुलिस में AIG के पद पर रहे मालविंदर सिंह सिद्धू ने अपने IRS दामाद को गोलियां से भून डाला। इस हादसे से चंडीगढ़ जिला अदालत में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मालविंदर को हिरासत में ले लिया और उनके दामाद हरप्रीत सिंह की मौत हो गई। मालविंदर का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। उन पर पहले भी सरकारी अफसरों के साथ मारपीट करने का आरोप लग चुका है। जिसके कारण उन्हें सस्पेंड किया जा चुका है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES