Homeराजस्थानउदयपुर-राजसमन्दसेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक जैन बने ग्रीन सेवियर्स के 21 वे सदस्य

सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक जैन बने ग्रीन सेवियर्स के 21 वे सदस्य

उदयपुर, 1 अक्टूबर। स्मार्ट हलचल|पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन सेवियर्स की बैठक बुधवार को अरण्य कुटीर में श्री राहुल भटनागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक श्री आर. के. जैन द्वारा सदस्यता ग्रहण की गई। जैन के इस ग्रुप के 21 वे सदस्य बनने पर सभी ने उनका अभिनंदन कर बधाई दी। जैन ने अपने औधपुर के कार्यकाल के संस्मरण सुनाए और जोधपुर में अपने पद के साथ- साथ 13 माह तक मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव का दायित्व भी संभाला। इस कार्यकाल में उन्होंने गोडावण के प्रजनन और पालन पर विभाग की उपलब्धियां बताई। इसके साथ जोधपुर में विभित्र स्थानों पर ईको टूरिज्म साइटो का भी विकास किया। इसका श्रेय उन्होने अपने मेवाड़ क्षेत्र के अनुभव को दिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES