Homeराज्यउत्तर प्रदेशनगरपालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आंखों में आए खुशी के आंसू

नगरपालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आंखों में आए खुशी के आंसू

नगरपालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आंखों में आए खुशी के आंसू।

आशीष त्रिपाठी

बिसवां सीतापुर/स्मार्ट हलचल/पेंशन व उपादान करोड़ो रूपये खाते में पहुंचने की जानकारी प्राप्त होते ही नगरपालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चेहरे खिले। कर्मचारियों ने नगरपालिका अध्यक्ष का आभार जताया।
बिसवां नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल के प्रयासों से नगर पालिका परिषद के 37 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन व उपादान का कुल रुपया एक करोड़ 8 लाख 36 हजार 517 रुपया कर्मचारियों के खाते में भेज दिए गए। नगर पालिका के सभागार में मौजूद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समक्ष बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल द्वारा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समक्ष जानकारी दी। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान सफाई निरीक्षक सौरभ शुक्ला, राजस्व निरीक्षक आशीष यादव, आशीष श्रीवास्तव, अजीत सिंह, गणेश प्रसाद,आशीष सिंह सहित नगर पालिका प्रशासन व काफी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES