अनिल कुमार
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच मानवता की सेवा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए एकम आसरा चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सेवा सेवानिवृत श्री सीमेंट कर्मचारी संघ द्वारा रेलवे स्टेशन पर शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया।संघ के सदस्यों ने सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक स्टेशन पर रुकने वाली विभिन्न ट्रेनों के डिब्बों में जाकर यात्रियों को ठंडा जल पिलाया। महासचिव डी.के. जैन एवं महेश बासरे ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी सभी सदस्य समाज सेवा के लिए एकजुट हैं। उन्होंने घोषणा की कि अगले माह पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए जाएंगे। इस सेवा कार्य में महेंद्र सिंह राठौड़, हेमंत काबरा, जगन्नाथ यादव और राजेश जालान सहित संघ के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
