Homeराजस्थानकोटा-बूंदीसेवानिवृत्ति समारोह में सेवानिवृत्त उप प्राचार्य बने भामाशाह

सेवानिवृत्ति समारोह में सेवानिवृत्त उप प्राचार्य बने भामाशाह


सेवानिवृत्ति समारोह में सेवानिवृत्त उप प्राचार्य बने भामाशाह

विद्यालय विकास हेतु विदाई समारोह में उपप्राचार्य राम लक्ष्मण गुप्ता ने दी 51111 रुपये की राशि

स्मार्ट हलचल दूनी/उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सेवानिवृत्ति समारोह दूनी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले उपप्राचार्य रामलक्ष्मण गुप्ता ने विद्यालय विकास हेतु भामाशाह के रूप में 51111 रुपये की राशि प्रदान की।पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय द्वारा सेवानिवृत होने वाले उपप्राचार्य के माता पिता सहित परिवार का माला,साफा,सॉल,पहनाकर सम्मानित किया गया।समारोह संयोजक उपप्रधानाचार्य अनुराधा कलवार ने बताया कि कार्यक्रम के संबोधन में सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी को अपने अपने निकटवर्ती सरकारी विद्यालयों को तन,मन और धन से यथाशक्ति सहयोग करते चाहिए क्योंकि सरकारी विद्यालयों में अधिकतर निम्न आय वर्ग के बालक बालिका ही अध्ययन करते है और कहा कि विद्यालय जागृत मंदिर है यहां बच्चों में ईश्वर निवास करते हैं। कार्यक्रम में शिक्षाविद दशरथ लाल पारीक,रामकिशन माहेश्वरी, समाज सेवी ताराचंद, मूंदड़ा,प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह,चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद स्वर्णकार,शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नरूका, के.एल.मीणा, संतोष शर्मा,रामलाल बैरवा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक शर्मा ने किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES