आयुर्वेद विभाग में सेवानिवृत्ति चिकित्सकों की पुनः नियुक्ति का विरोध

गंगापुर

( दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल|राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सा संघ भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सतीश शर्मा द्वारा प्रमुख शासन सचिव आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग शासन सचिवालय जयपुर को उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग, जिला भीलवाड़ा के माध्यम से एक ज्ञापन दिया गया जिसमें उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेश अनुसार आयुर्वेद विभाग में चिकित्सा अधिकारी के लगभग 926 पद रिक्त हैं ,उन पदों पर नियमित भर्ती करवा कर बेरोजगार आयुर्वेद चिकित्सकों को न लगाकर सेवानिवृत्ति सरकारी अधिकारी कर्मचारियों की सेवाएं समेकित श्रमिक के आधार पर एक वर्ष या राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थी उपलब्ध होने तक ,इनमें जो भी पहले हो ,उसके लिए पूर्ण नियुक्ति लिए जाने का आदेश निदेशक महोदय ने किया है।
एक तरफ विभाग 62 वर्षीय सेवा आदेश माननीय न्यायालय द्वारा किए जाने के बावजूद उसको नहीं मानते हुए सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर कर रही है । दूसरी तरफ 65 वर्ष तक पूर्ण नियुक्ति के आदेश कर रही है। जो सरासर गलत है बेरोजगार आयुर्वेद चिकित्सकों की नियुक्ति रिक्त पदों पर की जाए ताकि उपरोक्त चिकित्सक नियमित भर्ती में शामिल होकर स्वास्थ्य केंद्र पर लंबे समय तक सेवा दे सकें और सरकार की बेरोजगारी दूर करने की नीतियों को आगे आगे बढ़ाया जा सके राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सालय सरकारी संघ सेवानिवृत्ति चिकित्सा अधिकारियों की पुनः नियुक्ति का घोर विरोध करता है ।एवं निवेदन करता है कि बेरोजगार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियमित भर्ती होने तक यह अवसर प्रदान किया जाए।