हज यात्रा कर लौटे हाजियों का हुआ स्वागत

रोपा। स्मार्ट हलचल।सऊदी अरब में हज की पवित्र यात्रा पूरी कर भारत लौट रहे हाजियों के स्वागत का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को पारोली कस्बे में हज यात्रा से लौटे हाजियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर भावभीना स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और हाजियों से मुलाकात कर उन्हें हज की मुबारकबाद दी। हाजियों ने देश में अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ की।