Homeराजस्थानकोटा-बूंदीपमरे को यात्री यातायात से 1234 करोड़ रूपये से अधिक का राजस्व

पमरे को यात्री यातायात से 1234 करोड़ रूपये से अधिक का राजस्व

आरक्षित एवं अनारक्षित सहित कुल 544 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की

प.म.रेल,कोटा 10 अक्टूबर,2024

कोटा।स्मार्ट हलचल/पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन तथा प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के निर्देशन में वाणिज्य/परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कार्य करते हुए कोटा सहित जबलपुर एवं भोपाल मण्डलों में रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में यात्री सुविधाओं में विस्तार करके अधोसंरचना निर्माण कार्यों में गति प्रदान की जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष के छह माह में पश्चिम मध्य रेल ने यात्री यातायात से 544 लाख 39 हजार बुक किए गए यात्रियों से 1234 करोड़ 14 लाख रूपये ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में यात्री यातायात से 1207 करोड़ 89 लाख रूपये की तुलना में राजस्व 2 प्रतिशत अधिक है।
छह माह में कोटा मण्डल पर यात्री यातायात से रेल राजस्व इस प्रकार है :- कोटा मण्डल ने 151 लाख 9 हजार बुक किए गए यात्रियों से 286 करोड़ 95 लाख रूपये राजस्व अर्जित की, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 140 लाख 16 हजार बुक किए गए यात्रियों की तुलना लगभग 8 प्रतिशत अधिक है।
पश्चिम मध्य रेल द्वारा यात्री यातायात और रेल राजस्व की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किया किये जा रहे है।

ratan tata died at the age of 86 in mumbai
ratan tata died at the age of 86 in mumbai
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
ratan-tata-death-news
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
Smart Halchal NewsPaper logo logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES