भीलवाड़ा के 12 वर्षीय रेयांश वासवानी (रियो) ने बढ़ाया शहर का मान

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा। शहर के 12 वर्षीय प्रतिभाशाली बालक रेयांश वासवानी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भीलवाड़ा का नाम रोशन किया है। जयपुर में आयोजित “राजस्थान सुपर मॉडल शो”, जिसका आयोजन यूनिक फैशन लुक द्वारा किया गया, में रेयांश ने टीन केटेगरी में प्रथम रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। इतना ही नहीं, रेयांश को इसी प्रतियोगिता में “टीन फैशन आइकन” के विशेष खिताब से भी नवाजा गया, जो उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रमाण है । रेयांश (रियो) एक मल्टीटैलेंटेड बालक हैं, जो पढ़ाई के साथ-साथ अपने हुनर को भी लगातार निखार रहे हैं। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर “Radiant_Rheo” नाम से अपना पेज चलाते हैं, जहां वे जीवन से जुड़े प्रेरणादायक वीडियो साझा करते हैं, जो लोगों को सकारात्मक दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करते हैं। रेयांश की इस उपलब्धि पर शहरवासियों ने उनकी सफलता पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।