भीलवाड़ा l पारीक छात्रावास के पास गुल अली नगरी में रिहायशी छत पर अवैध रूप से मोबाइल टावर का स्ट्रक्चर खड़ा करने को लेकर आक्रोश में हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात लगभग 12 बजे बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन कर टावर का स्ट्रक्चर लगाया गया, जिससे बच्चों और बुज़ुर्गों के स्वास्थ्य तथा आस-पास के घरों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है।
मुख्य बातें:
स्थानीय निवासी आरोप लगाते हैं कि टावर रिहायशी क्षेत्र में स्थित है और रेडिएशन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर भय है।
आरोप है कि टावर की भारी लोहे की संरचना असुरक्षित है और गिरने की स्थिति में जान-माल को गंभीर क्षति हो सकती है।
निवासियों ने कई बार मकान मालिक से टावर न लगाने का अनुरोध किया, परंतु वह नहीं माना और रात में कार्य करवाया।
बताया जा रहा है कि उसी छत पर पहले से एक मोबाइल टावर पहले से मौजूद है और दूसरा लगाने का प्रयास जारी है।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर विकास न्यास से मौके का निरीक्षण कराकर अवैध निर्माण हटवाने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय प्रतिक्रिया:
“हम बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, यह रिहायशी इलाका है ।
निवासियों का कहना है कि जिला प्रशासन/नगर निगम त्वरित जांच कर अनुमति और सुरक्षा मानकों की स्थिति स्पष्ट करे; यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो तत्काल कार्य रोककर संरचना हटवाई जाए।
ज्ञापन के दौरान शाहनवाज अंसारी,एडवोकेट इमरान रंगरेज, अबरार अंसारी,बिलाल रंगरेज, इकबाल,जाकिर भाई,वसीम अकरम, मोहम्मद इमरान,मो आसिफ ,खलील सोरगर,उमर डबगर,नोमान रंगरेज,बाबु पठान,कमरून्निशा,नसीम बानो,सोनु,शबाना,सीमा आदि मौजूद थे
