Homeभीलवाड़ारीको एरिया में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हडकंप, पांच...

रीको एरिया में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हडकंप, पांच दमकलें मौके पर,करोड़ो के नुकसान की संभावना

Published on

भीलवाड़ा । औद्योगिक नगरी भीलवाड़ा के रीको एरिया थर्ड फेज में सोमवार शाम उस वक्त हडकंप मच गया, जब एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इस परिसर में दो से तीन गोदाम बताये जा रहे हैं। शाम करीब 5 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम परिसर को अपने आगोश में ले लिया। आसमान में उठते काले धुएं के गुबार और ऊंची लपटों को देखकर इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पांच दमकलें मौजूद है, जिनकी मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रताप नगर थाना क्षेत्र के रीको थर्ड फेज स्थित एमडी क्रिएशन के गोदाम में सोमवार शाम अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया। बताया गया है कि इस गोदाम के पीछे भी गोदाम है, जिसमें भी आग लगने की जानकारी मिली है। गोदाम में कपड़ा बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर से इसकी भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता था।

सूचना मिलते ही एक के बाद एक दमकल की 5 गाडिय़ां मौके पर पहुंची है, आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त संसाधनों को भी काम में लिया जा रहा। फिलहाल शाम 7 बजे तक भी आग बुझाने के प्रयास युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस घटना के कारण इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और अफरातफरी का माहौल बना रहा। गनीमत यह रही कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखा करोड़ो का माल जलकर खाक होने की आशंका है।

Latest articles

आपात स्थिति से निपटने के लिए हिंदुस्तान जिंक के चंदेरिया प्लांट में लेवल-3 मॉक ड्रिल

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|हिंदुस्तान जिंक के चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स में सोमवार सुबह 'हाइड्रो-2 रोस्टर प्लांट'...

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा, धरमसिंह भाटी और भरत बाघमार का जोरदार अभिनंदन

अनिल कुमार ब्यावर - 23 फरवरी 2026, सोमवार स्मार्ट हलचल|ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट...

बाबा श्याम के पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर का शुभारंभ

बानसूर।स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती ग्राम महनपुर में बाबा श्याम के पैदल यात्रियों की सेवा के लिए...

सड़क पर भरा गंदा पानी,ग्रामीण परेशान

बानसूर। स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती ग्राम हाजीपुर में मुख्य रास्तों पर नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो...

More like this

भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा की हुरड़ा माहेश्वरी भवन में आयोजित हुई कार्य समिति बैठक

पंकज पोरवाल शिक्षा एवं तकनीक के आधार पर ही माहेश्वरी समाज और उसका व्यापार, व्यवसाय...

प्रदेश के भीलवाड़ा जिले के खानखला में स्थापित होगा जिंक पार्क

पंकज पोरवाल भीलवाड़ा । स्मार्ट हलचल|विश्व की अग्रणी जिंक और सिल्वर उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक...

चारागाह भूमि की शिकायत करना पड़ा भारी, घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप,पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

एलपुनित चपलोत भीलवाड़ा // जिले के काछोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में चारागाह भूमि...