(महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा मुए थाई की उभरती खिलाड़ी रिंकी सुखानी को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संत समाज व विभिन्न ट्रस्टों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। रिंकी ने हाल ही में 7वीं UMAI नेशनल सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप-2026 में 75 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देशभर में अपनी पहचान बनाई है।
अब उनका चयन मुए थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप-2026 (कुआलालंपुर, मलेशिया) के लिए हुआ है। प्रतियोगिता के खर्च को देखते हुए समाज आगे आया और कुल 1 लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई।
अखिल भारतीय सिंधु संत समाज ट्रस्ट ने ₹50 हजार, हंसगंगा हरिशेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ₹20 हजार तथा हरिशेवा धर्मशाला ट्रस्ट ने ₹30 हजार का सहयोग दिया।
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी ने रिंकी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं देश का नाम वैश्विक मंच पर रोशन करेंगी और समाज का सहयोग उनके हौसले को नई उड़ान देगा।
