भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद बिजली निगम की कार्रवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, बोले- लाइटें लगाते समय विभाग क्यों रहा मौन?
शिवराज बारवाल मीना
टोंक।स्मार्ट हलचल।पीपलू पंचायत समिति के वार्ड-2 में चुनाव परिणाम आने के बाद करीब 50 रोड लाइटें हटाए जाने का मामला सामने आया है। भाजपा प्रत्याशी प्रियंका शर्मा चुनाव हार गईं। इसके करीब तीन घंटे बाद शुक्रवार शाम बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और गांवों की कॉलोनियों में लगी रोड लाइटों को खोलकर ले गई। अचानक हुई इस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में चर्चा और नाराजगी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड पंच कजोड़ प्रजापत ने बताया कि निवाई विधायक रामसहाय वर्मा के पीए आलोक शर्मा की पत्नी एवं भाजपा प्रत्याशी प्रियंका शर्मा ने 24 अक्टूबर को गांवों और ढाणियों में करीब 50 रोड लाइटें लगवाई थीं। इन लाइटों से ग्रामीणों को रात के समय आवागमन में सुविधा मिल रही थी और कॉलोनियों को अंधेरे से राहत मिली थी।