रोडवेज बस स्टेंड से जेवरात से भरा बैग चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, राजकोप एप के फोटो मैच फिचर से मुख्य आरोपी की पहचान हुई, फिर पुलिस ने दबोचा

भीलवाड़ा । भीलवाडा की सुभाष नगर थाना पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड से हुई बेग सहित जेवरात चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए 60 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किया है जिनकी अनुमानित कीमत 10 लाख रूपये है । पुलिस ने आरोपियों को राजकोप एप के फोटो मैच फिचर से पहचान कर गिरफ्तार किया । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसके लिए एएसपी पारस मल जैन मुख्यालय के निर्देशन में एंव माधव उपाध्याय वृताधिकारी, वृत सदर के निकटतम सुपरविजन में और सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में बैग से जेवरात चोरी की वारदात का खुलासा किया गया ।

यह था मामला

दिनांक 10.03.2026 को प्रार्थीया जीवणी देवी पत्नि ईश्वर गुर्जर उम्र 50 साल निवासी बीडा का खेडा थाना आसीन्द ने सुभाषनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दी थी और बताया कि दिनांक 8.3.2026 को मै मेरे गांव से बस में बैठकर शादी में गांव बनका खेडा जाते समय रास्ते में भीलवाडा रोडवेज बस स्टेण्ड से उतर कर बस स्टेण्ड सरकारी के अन्दर बनका खेडा बस जाने वाली बस का इन्तजार कर रही थी। समय करीब 6 से 7 बजे के बीच की बात है एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीबन 30 साल जो मेरे पास आकर बैठ गया वह मेरे पास रखा एक बेग को चोरी कर ले गया। मेरे बैग मे मेरे पहनने के कपडे व सोने के जेवरात आधा तोला का बोर, डेढ तोला की नथ व रामनामी मांदलिया व सवा तीन तोला सोना की आईटम था जो कुल वजन करीबन 60 ग्राम सोना था। उक्त रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्व कर आरोपी की तलाश शुरू की ।

गठित पुलिस टीम द्वारा किये प्रयास

टीम द्वारा आरोपी की तलाश की गई आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी करने हेतू टीम ने बस स्टेण्ड से चितौडगढ निम्बाहेडा तक करीबन 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चैक किये। डीटेन संदिग्ध आरोपी की राजकाॅप एप्लीकेशन से फोटो मैच कराने पर पहचान हुई और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उक्त वारदात करना स्वीकार किया। पूछताछ व अनुसंधान के अधार पर सहआरोपी महावीर सुवालका को गिरफ्तार कर दोनो आरोपीयो द्वारा चोरी किया गया शत प्रतिशत सामान की बरामदगी की गई दोनो आरोपियों जो पुलिस अभिरक्षा मे है से गहन पूछताछ जारी है।

गठित पुलिस टीम:-

कैलाश कुमार विश्नोई थानाप्रभारी पुलिस थाना सुभाषनगर, प्रभाती लाल उनि, सतीश कुमार एचसी, निहार, अमर सिह शामिल थे ।

यह दोनो हुए गिरफ्तार

शंभू कीर उर्फ अजय उर्फ किशन पिता भंवर लाल कीर उम्र 29 साल निवासी नैन पुरिया थाना नाथद्वारा जिला राजसंमद इस आरोपी पर सदर चित्तौडगढ़ थाने में भी एक मामला पहले से दर्ज है ।

दूसरा आरोपी है महावीर सुवालका पिता रामगोपाल सुवालका उम्र 38 साल निवासी शिवाजी नगर कांवाखेडा थाना कोतवाली भीलवाडा