Homeभीलवाड़ारोडवेज ट्रक भिड़ंत में चार महिलाओं सहित 11 जने घायल

रोडवेज ट्रक भिड़ंत में चार महिलाओं सहित 11 जने घायल

यात्रियों ने बताया ओवरटेक से हुई दुर्घटना

जहाजपुर (आज़ाद नेब)

स्मार्ट हलचल।देवली जहाजपुर मार्ग पर कुराडिया टोल के समीप बुधवार सुबह रोडवेज व ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। जबकि ट्रक व बस के चालक, खलासी का पता नहीं लगा।

जानकारी के अनुसार यह हादसा कुराडिया टोल नाके की आगे देवली से प्रतिदिन जाने वाली देवली-भीलवाड़ा की रोडवेज बस के साथ हुआ। यह बस रोजाना देवली से सुबह 8 बजे रवाना होती है, जो नाके से आगे पहुंची और दुर्घटना का शिकार हो गई। बस में सवार लोगों ने बताया कि बस चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसकी वजह से सामने से आ रही ट्रक से रोडवेज बस की चालक साइड की दिशा से टक्कर हो गई। हादसे में बस सवाल लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पर यहां चिकित्सालय की एंबुलेंस से मौके पर पहुंची और घायलों को देवली चिकित्सालय लेकर आई।

यह लोग हुए घायल
राजकीय चिकित्सालय देवली की सूचना के अनुसार उक्त हादसे में देवली के ज्योति कॉलोनी निवासी एवं संथली स्कूल में वाइस प्रिंसिपल नेकचंद सोमानी घायल हुए हैं। इसी तरह जहाजपुर के भगूनगर में एएनएम के पद पर कार्यरत सावित्री शर्मा, पीपलून्द के पास निवासी मोरपाल गुर्जर, चंदा मीणा निवासी देवली भी घायल हुई है। चंदा जामोली में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर है। इसी तरह बस स्टैंड के पीछे निवासी सुरेश जैन, लालाराम मीणा निवासी कोटा रोड भी घायल हुए हैं। पूर्व सैनिक लालाराम मीणा यूं तो टीकड निवासी है। जिनकी हादसे में जीभ कट गई। उनका मकान देवली के कोटा रोड पर भी है। इसी तरह देवली निवासी सत्तार पुत्र हुसैन, टोंक के पालड़ा निवासी रामसिंह पुत्र भरत सिंह, दयाल हॉस्पिटल के पास निवासी सीमा मीणा पत्नी दिनेश मीणा, विनोद मीणा पुत्र हरीश मीणा निवासी खजूर का नाला थाना हिंडोली, रमेश माली पुत्र शिवजी राम माली घायल हुए है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES