श्यामगढ़ विद्यालय में 28 फ़रवरी 2026 को महाराणा प्रताप के राज्य रोहन दिवस के उपलक्ष में प्रार्थना सत्र के पश्चात कार्यक्रम आयोजित

शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा स्मार्ट हलचल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामगढ़ में शनिवार 28 फ़रवरी 2026 को शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाराणा प्रताप के राज्य रोहन दिवस के उपलक्ष में प्रार्थना सत्र के पश्चात कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए महाराणा प्रताप पर प्रश्नोत्तरी, निबंध एवं पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता करवाई गई मंच संचालन दिलीप त्रिपाठी ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाराणा प्रताप के जीवन, त्याग और पराक्रम के बारे में बताया गया। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, इस दिन विशेष प्रार्थना सभाएं, भाषण, निबंध प्रतियोगिताएं तथा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर विद्यालय में महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रेरक प्रसंग, देशभक्ति गीत, और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा देना और उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर डॉ पवन कुमार शर्मा, भगवान सहाय, शंकर लाल सालवी, रामराज मीणा, छुट्टन लाल मीणा, नरेश मीणा, रामराज मीणा, शारीरिक शिक्षक लादू लाल तेली, दिलीप त्रिपाठी, चावली देवी चौधरी, नंदलाल बलाई, हेमराज यादव, शंभू नाथ, नंदकिशोर जोशी, राजेश मेघवाल, देवीलाल धाकड़, मौजूद रहे।