रोपा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की 10वीं कक्षा के घोषित परिणाम में क्षेत्र के छात्र सुरजीत धाकड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल की है। सुरजीत धाकड़, महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रोपा
का छात्र हैं। छात्र की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों व शुभचिंतकों ने भी सुरजीत को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिजनों ने बताया कि सुरजीत शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और लगनशील रहा है, जिसका परिणाम आज सामने आया है। वही छात्र सुरजीत ने रोपा विद्यालय के साथ ग्राम बेरी का भी नाम रोशन किया है।
