Homeराजस्थानअलवररोटी बैंक ने दिव्यांग बच्चों को बांटे कंबल

रोटी बैंक ने दिव्यांग बच्चों को बांटे कंबल

बानसूर। स्मार्ट हलचल/कस्बें के रोटी बैंक द्वारा परमार्थ दिव्यांग एवं जनकल्याण संस्थान अलवर में रहने वाले बच्चों को कंबल वितरित किए।रोटी बैंक संचालक आर सी यादव ने बताया कि अलवर में दिव्यांग संस्था का आवासीय विद्यालय चलता है जिसमे बौद्धिक दिव्यांग,श्रवणबाधित, प्रमस्तिष्क अंगघात,दृष्टिबाधित बच्चे रहते है,जिनको सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरित किए गए। संस्था के अध्यक्ष अशोक नगर ने बताया की हमारी संस्था में कोई भी व्यक्ति समाज में रहने वाले मानसिक विमंधित को भेज सकता है। जिसका रहना,खाना व पढ़ाई का खर्चा संस्था वहन करती है। ये संस्था जनसहयोग से चलती है जिसमे सभी कर्मचारी दिव्यांग है। संस्था के अध्यक्ष नगर स्वयं भी दोनों पैरो से दिव्यांग है। इस मौके पर रामसिंह यादव,मनोज कुमार,कांता देवी,रेखा व यादराम मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES