राउंड टेबल इंडिया ने सरकारी विद्यालय को समर्पित किए चार नए कक्ष

राउंड टेबल इंडिया ने शिक्षा के लिए बढ़ाया कदम, 25 लाख की लागत से बने चार कक्षा-कक्ष
जहां एक कमरे में लगती थीं कक्षाएं, वहां अब बने चार नए कक्षा-कक्ष

कोटा।स्मार्ट हलचल।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए कोटा राउंड टेबल-281 ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेड़ा रामपुर (लाडपुरा) में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार नए कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर छात्राओं के लिए बैग वितरण के साथ कक्षाकक्षो का उद्घाटन किया गया।
कोटा राउंड टेबल-281 के अध्यक्ष सिद्धार्थ पोद्दार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि संस्था अब तक शहर के 12 से अधिक विद्यालयों में 50 कक्षा-कक्षों का निर्माण कर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे चुकी है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
एरिया चेयरमैन धर्मवीर पाण्डेय ने कहा कि राउंड टेबल इंडिया का प्रमुख लक्ष्य शिक्षा को सशक्त बनाना है,मजबूत शैक्षणिक सुविधाएं ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग की प्रतिभा त्रिपाठी थीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य शुभा श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में लंबे समय से कक्षाओं की कमी के कारण दो-दो कक्षाओं का संचालन एक ही कमरे में करना पड़ रहा था। कई पुराने कक्ष अत्यंत जर्जर स्थिति में थे। नए भवन के निर्माण से 168 छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
समारोह में उद्घाटन के बाद छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए तथा बच्चों के लिए मनोरंजक मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कोटा राउंड टेबल-281 के अध्यक्ष सिद्धार्थ पोद्दार, सचिव श्रेष्ठ अग्रवाल, एरिया चेयरमैन धर्मवीर पाण्डेय, वाइस चेयरमैन सारांश मित्तल, एरिया सचिव किन्शुक जैन सहित निमिष अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल, ऋषि जैन, शंकी बंसल, चेतन पोद्दार, सुदर्शन माथुर, तरुण जैन, दर्पण गर्ग, आदित्य खत्री, अरुण मेहता, करण पाण्डेय, गौरव गोयल, अंकित अग्रवाल एवं मुदित उपस्थित रहे।
इस परियोजना में रियल टेम्पल्स ऑफ इंडिया, फेथ विश्वास फाउंडेशन तथा सैफी फाउंडेशन ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) साझेदार के रूप में सहयोग किया।