Homeभीलवाड़ाराष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” रैली आयोजित मांडलगढ़ में सरदार...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” रैली आयोजित मांडलगढ़ में सरदार पटेल की जयंती पर जनभागीदारी का प्रदर्शन

मांडलगढ़।स्मार्ट हलचल|लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज “रन फॉर यूनिटी” रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस थाना परिसर से स्टैच्यू सर्किल तक किया गया।इस अवसर पर मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष संजय डांगी, आरपीएस बाबूलाल विश्नोई, तथा थानाधिकारी घनश्याम मीणा उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, पुलिस कर्मियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में रामकिशोर मिर्डा ने विजेता का स्थान प्राप्त किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES