रूपाहेली खुर्द राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा अनु रेगर ने दसवीं बोर्ड में 93.50% अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया

बेरा । भेरुलाल गुर्जर / राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया इस साल दसवीं बोर्ड में राजस्थान में भीलवाड़ा का रिजल्ट 94.59 रहा इसमें अनु रेगर ने 93.50% अंक हासिल कर टॉपर व दितीय स्थान पर प्रीति कुमावत 88.67 दशरथ कुमावत व तृतीय स्थान पर बद्री खारोल रहे। कूल 44 छात्रों में से 23 प्रथम श्रेणी और 21 द्वितीय श्रेणी से अंक प्राप्त किए । विद्यालय के प्रधानाचार्य उषा ने बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 के परिणाम में रूपाहेली खुर्द विद्यालय की छात्रा ने 93.50 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार समाज एवं भीलवाड़ा जिले का नाम रोशन किया जैसे ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं बोर्ड का परिणाम घोषित किया गया । विद्यार्थी अपने-अपने परिणाम ढूंढने में जुट गए । अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभचिंतक बधाई दे रहे है ।