दुगार में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का किया समाधान

दुगार।स्मार्ट हलहल|दुगार में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनका मौके पर ही समाधान किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा कमांड मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया रहे। उनके साथ जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में पात्र परिवारों को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। साथ ही मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। महिला बाल विकास विभाग की ओर से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई।

शिविर में समस्त प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रशासक नेमीचंद गुर्जर, कमलेश धाकड़, पप्पू गुर्जर, भंवर सिंह एवं नंदकिशोर सोनी भंवर सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।