Homeराजस्थानउदयपुर-राजसमन्दडबोक एयरपोर्ट पर सचिन पायलट का भव्य स्वागत, चित्तौड़गढ़ एनएसयूआई ने मेवाड़ी...

डबोक एयरपोर्ट पर सचिन पायलट का भव्य स्वागत, चित्तौड़गढ़ एनएसयूआई ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन

उदयपुर।स्मार्ट हलचल|कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट के उदयपुर स्थित डबोक एयरपोर्ट आगमन पर चित्तौड़गढ़ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम एनएसयूआई के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय राव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।इस अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने श्री पायलट का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं एनएसयूआई का दुपट्टा ओढ़ाकर पारंपरिक रूप से सम्मान किया। स्वागत के दौरान “सचिन पायलट जिंदाबाद” के नारों से एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा।

इस कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के दीपक सिंह राठौड़, पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस हिमांशु बारेगामा, शिव प्रकाश माली यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष रामरतन गाडरी, एनएसयूआई छात्र नेता महेश धनागर, एनएसयूआई जिला सचिव किशन खटीक, एनएसयूआई के मुकेश जाट, सहित कांग्रेस, यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्री पायलट के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। वहीं श्री पायलट ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES