मंडावर में उमड़ा जनसैलाब, सचिन पायलट का भव्य स्वागत—युवाओं ने दिखाया जोश और एकता का संदेश

नीरज मीणा

मंडावर। स्मार्ट हलचल/सचिन पायलट (कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री) के मंडावर आगमन पर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का अद्भुत माहौल देखने को मिला।करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड़ के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद जैसे ही पायलट श्री निर्गुण जी महाराज की तपोभूमि मंडावर पहुंचे,युवा साथियों ने उनका भव्य और गरिमामयी स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ पायलट का स्वागत करते हुए उन्हें साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और पुष्प वर्षा कर सम्मान व्यक्त किया। इस मौके पर टीकाराम जूली (वर्तमान नेता प्रतिपक्ष) का भी साफा पहनाकर भव्य अभिनंदन किया गया।
यह आयोजन केवल एक स्वागत समारोह नहीं,बल्कि युवाओं के उत्साह, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं और कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि क्षेत्र में एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल लगातार मजबूत हो रहा है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर युवा नेता जीतू गुर्जर, मदन रावत, बी.आर. अलूदिया, महेश मंडावर, रामेश्वर हिंगोटा, दिगंबर सैनी, कुणाल शर्मा, भरतु बागड़ी, बिजेंद्र गुर्जर, उमेश मीणा, महेंद्र ऐदलपुर सहित अनेक युवा साथी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।मंडावर की इस यादगार घड़ी ने क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक समरसता में एक नई ऊर्जा का संचार किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।