मांडलगढ़ 7 सितम्बर 2025|स्मार्ट हलचल|राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री सांवलिया सेठ मन्दिर मंडफिया चित्तौड़गढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से राजस्थान गुर्जर महासभा मांडलगढ़ के तहसील अध्यक्ष शिवकुमार गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इस अवसर पर देवनारायण मन्दिर पुजारी रावता गुर्जर, सीआर प्रतिनिधि भैरूलाल हरसल, पूर्व सरपंच लादूलाल गुर्जर, जमनालाल कटारिया, युवा नेता श्रीलाल गुर्जर, शंकरलाल गुर्जर, रामराज गुर्जर, गोपाल गुर्जर, कालूलाल गुर्जर, बागमल कटारिया, वार्डपंच भैरूलाल चौहान, नारायण गुर्जर, गणेश गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर, श्यामलाल गुर्जर, रमेश गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, धर्मराज गुर्जर सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।