भीलवाड़ा । जिले के पासंल गाँव रोड तथा जवाहर नगर के पीछे जाने वाले मार्ग पर जगह–जगह बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार समस्या उठाई, परंतु स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। समाजसेवी हेमेंद्र सिंह मेहता ने इस सड़क की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विधायक, नगर निगम सभापति एवं प्रशासन से आग्रह किया है कि आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए एवं सड़क को सुचारू एवं सुरक्षित बनाया जाए।













