भीलवाड़ा में सनसनी: सदर थाना प्रभारी सरकारी आवास में खून से लथपथ मिले गोली लगने की आशंका

ब्रेकिंग न्यूज़

भीलवाड़ा में सनसनी: सदर थाना प्रभारी सरकारी आवास में खून से लथपथ मिले

गोली लगने की आशंका, गंभीर हालत में निजी अस्पताल रेफर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

 

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल।शहर के सदर थाना प्रभारी (पुलिस निरीक्षक) लोकपाल सिंह मंगलवार शाम अपने सरकारी आवास में खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी में गोली लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। लोकपाल सिंह के होश में आने और बयान दर्ज होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठने की उम्मीद है।

फिलहाल पुलिस ने घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।