संघ कार्यालय मंत्री महेन्द्र जैन चोरू द्वारा वर्षीतप तपस्वियों का किया आदर सम्मान,
महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/ नगर फोर्ट उनियारा सकल पोरवाल समाज में वर्षीतप करने वाले साधकों का चंदन बाला भवन शहर सवाई माधोपुर में श्री पोरवाल संघ समिति क्षेत्र सवाई माधोपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय पोरवाल महिला मंडल द्वारा सम्मान किया गया जिसमे कोटा जयपुर सवाई माधोपुर एवं आसपास क्षेत्र सहित अनेक स्थानों से तपस्वी पधारे। महिला मंडल महामंत्री डॉ रेखा जैन आयंबिल ओर कोषाध्यक्ष सुरेखा जैन का भी उपवास के वर्षीतप साधिका के रूप में सम्मान किया गया।पोरवाल समाज के बैनर तले पहली बार सकल समाज का सामूहिक वर्षीतप सम्मान राष्ट्रीय पोरवाल महिला मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रमण संघीय साध्वी श्री धैर्यप्रभा जी म सा आदि ठाणा ने जैनधर्म में तप का महत्व ओर इसकी शुरुआत होने की संपूर्ण जानकारी दी। संपूर्ण नगरपरिषद सहित आसपास क्षेत्र से पांच सौ से भी अधिक महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए और सामूहिक चौबीसी गायन से तपस्वियों के तप की खूब खूब अनुमोदना की।समारोह की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष विमला जैन महामंत्री डॉ रेखा जैन ने पोरवाल संघ कार्यालय मंत्री महेन्द्र जैन चोरू,महिला मंडल कार्यालय मंत्री चित्रा जैन,रुचि जैन सहित सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।
