Homeभीलवाड़ासदस्यता अभियान के प्रथम चरण में भीलवाड़ा प्रदेश में रहा पांचवे स्थान...

सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में भीलवाड़ा प्रदेश में रहा पांचवे स्थान पर

भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में लक्ष्य से ज्यादा हासिल करने की क्षमता – अग्रवाल

भीलवाड़ा ।  भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जिला कार्यालय पर अजमेर के पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दामोदर अग्रवाल के सान्निध्य, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता, जिलाप्रमुख बरजी देवी भील, विधायक गोपाल खंडेलवाल, लादूलाल पीतलिया, जिला सहप्रभारी गजपाल सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक बी आर चौधरी, रामलाल गुर्जर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुई।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व को समझते हुए सदस्यता अभियान में अपनी भागीदारी निभाए। इस अभियान का दूसरा एवम अंतिम चरण 14 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें भीलवाड़ा जिला रिकॉर्ड कायम करे और प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त करे। उन्होंने सदस्यता के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रवास कर नए लोगों से संपर्क करने पर जोर दिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि सदस्यता अभियान की समीक्षा स्वयं की समीक्षा से ही संभव है। हमने संगठन के इस महापर्व में कितना योगदान दिया है, यह देखना आवश्यक है। भाजपा का कार्यकर्ता लक्ष्य से अधिक हासिल करने की क्षमता रखता है, सदस्यता अभियान में भी यदि कार्यकर्ता संकल्प के साथ लक्ष्य निर्धारित कर ले तो उसे प्राप्त करना कोई मुश्किल कार्य नही है। जिला सहप्रभारी गजपाल सिंह राठौड़ ने भी जिले में सदस्यता ले आंकड़ों का आंकलन करते हुए सदस्यता बढ़ाने को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। प्रारंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि भीलवाड़ा जिला सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में प्रदेश में पांचवे स्थान पर रहा है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के दिन जिले में रिकॉर्ड 25 हजार सदस्य बनाए गए जिसे प्रदेश स्तर कर सराहना मिली है। सदस्यता अभियान जिला संयोजक अविनाश जीनगर ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

समीक्षा बैठक में उप जिलाप्रमुख शंकर गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा, रामचंद्र सेन, युवा मोर्चा सदस्यता अभियान जिला प्रभारी कमल खंडेलवाल, जिला सहसंयोजक हितेंद्र राजौरा, रामेश्वर छीपा, आरती कोगटा, जिला महामंत्री राजकुमार आंचलिया, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल आचार्य, जिला मंत्री गोपाल तेली, सुरेंद्रसिंह मोटरास, जमनालाल सेन, राधादेवी बलाई, अमरसिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रवास प्रमुख मनोज बुलानी, आईटी जिला संयोजक अजय नौलखा, सोशल मीडिया संयोजक अजीत केसावत, मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़, शंकरलाल जाट, कुलदीप शर्मा, महेंद्र मीणा, पूरण डीडवानिया, मीनाक्षी नाथ सहित जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, सदस्यता अभियान की जिला टोली, मंडल संयोजक, विधानसभा प्रवासी, मंडल प्रवासी एवं भाजपा के विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES